{"_id":"61458d21a4daa52a13182a52","slug":"murder-in-up-youth-shot-dead-in-baghpat-dead-body-found-in-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी बैखौफ: बागपत में दिन निकलते ही युवक को गोलियों से भूना, जंगल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी बैखौफ: बागपत में दिन निकलते ही युवक को गोलियों से भूना, जंगल में मिला शव
Sat, 18 Sep 2021 12:24 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:24 PM IST
सार
बागपत के बिहारीपुर निवासी एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान बिहारीपुर निवासी 30 वर्षीय रोहन पुत्र नरेशपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को दिन निकलते ही बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक का शव जंगल में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक की पहचान बिहारीपुर ग्राम निवासी युवक के रूप में हुई है। वहीं युवक की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शामली : राजा मिहिर भोज के प्रतिमा अनावरण को लेकर राजपूत समाज में आक्रोश, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी के बागपत में अपराधी बेखौफ हैं। यहां कोई दिन ऐसा नहीं जा रहा है जब अपराधी संगीन अपराधों को अंजाम न दे रहे हों। शनिवार को जिले के बिहारीपुर ग्राम निवासी युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। वहीं युवक का शव जंगल में पड़ा होने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव की पहचान कराने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों से पूछताछ में मृतक की पहचान बिहारीपुर निवासी 30 वर्षीय रोहन पुत्र नरेशपाल के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक युवक के सीने में गोली मारी गई है। हत्या के कारणों को पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।