फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Murder in Baghpat: Mason murdered, body buried in canal, was missing since July 10

Murder In Baghpat: राजमिस्त्री की हत्या, शव नहर में दबाया, 10 जुलाई से था लापता

Tue, 20 Aug 2024 12:33 PM IST
डिंपल सिरोही संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 20 Aug 2024 12:33 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में राजमिस्त्री की हत्या से सनसनी फैल गई। राजमिस्त्री पिछले डेढ़ माह से लापता चल रहा था। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया और शव बरामद किया।

विज्ञापन
Murder in Baghpat: Mason murdered, body buried in canal, was missing since July 10
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बड़ौत में राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है। यहां मलकपुर गांव के एक युवक रोहित(30) पुत्र स्वर्गीय विनोद की हत्या कर उसका शव रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे दबा दिया। पुलिस ने इस मामले दो युवकों को हिरासत में लेकर शव बरामद किया।

विज्ञापन


मलकपुर गांव का रहने वाला रोहित पुत्र विनोद 10 जुलाई से लापता चल रहा था। इस मामले में उसके भाई रवि ने बड़ौत कोतवाली में गुमुशदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से युवक की तलाश में लगी थी। शक होने पर पुलिस ने मलकपुर व ककडीपुर गांव में दो युवको को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन

पुलिस ने इन युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रोहित की हत्या कर उसका शव ककड़ीपुर गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे दबा दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर गड्डा खुदवाकर रोहित का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।  

बताया जा रहा है कि रोहित पेशे से राज मिस्त्री था। वह कुछ दिनों से ककड़ीपुर में मकान बना रहा था,जहा पर वह मकान मालिक की पत्नी को चाहने लगा था। महिला के पति ने राज मिस्त्री को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। 

इसके बाद महिला के पति ने इसकी जानकारी महिला के भाई को दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला के पति व महिला के भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed