{"_id":"686a67fb06475c95ae0c25bb","slug":"murder-in-baghpat-delhi-youth-fell-in-love-with-tantrik-grabbed-rs-25-lakh-called-him-to-baghpat-and-shot-2025-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Murder in Baghpat: तांत्रिक के चक्कर में पड़ा दिल्ली का युवक, 25 लाख रुपये हड़पे, बागपत बुलाकर मार दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder in Baghpat: तांत्रिक के चक्कर में पड़ा दिल्ली का युवक, 25 लाख रुपये हड़पे, बागपत बुलाकर मार दी गोली
Sun, 06 Jul 2025 05:42 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 06 Jul 2025 05:42 PM IST
सार
Bullet dead body recovered: दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल गोयल के बागपत निवासी इंद्रपाल पर 25 लाख रुपये थे। राहुल की पत्नी कीर्ति ने इंद्रपाल पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और एकत्र लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के बुराड़ी निवासी राहुल का शव पुलिस ने शनिवार रात गोशपुर के जंगल से बरामद किया। राहुल को जंगल में ले जाकर गोली मारी गई। डोला गांव के तांत्रिक इंद्रपाल के साथ राहुल का रुपये का लेनदेन था। राहुल की पत्नी ने इंद्रपाल सहित अन्य के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विलाप करती राहुल की पत्नी और परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी निवासी राहुल का डोला गांव के इंद्रपाल भगत जी के यहां आना जाना था। बेहतर संबंधों के चलते रुपयों का लेनदेन भी था। तीन दिन पहले राहुल भगत जी से मिलने आया था लेकिन वापस बुराड़ी नहीं पहुंचा। जब उसका फोन भी नहीं लगा तो राहुल की पत्नी कीर्ति ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर राहुल की बरामदगी की मांग की, लेकिन पुलिस ने मामला बागपत के सिंघावली अहीर का कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार शाम सिंघावली अहीर थाने पहुंची कीर्ति ने डोला निवासी इंद्रपाल भगत जी पर राहुल को गायब करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने इंद्रपाल भगत जी को उठाकर पूछताछ की तो उसने राहुल का शव गोशपुर के जंगल में पड़ा बताया। पुलिस ने इंद्रपाल की निशानदेही पर देर रात राहुल का गोली लगा शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पत्नी कीर्ति के अनुसार इंद्रपाल भगत जी पर राहुल के करीब 40 लाख रुपए थे, जिनमें इंद्रपाल ने 15 लाख रुपए लौटा दिए थे। बाकी रुपयों का तकादा करने राहुल डोला गांव में इंद्रपाल के पास आया था। पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य पर हत्या में मुकदमा दर्ज किया। कुछ घंटे बाद ही इंद्रपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि इस हत्याकांड में अन्य लोग भी शामिल हैं, जांच और पूछताछ के बाद सब सामने आ जाएगा।