Murder: हिस्ट्रीशीटर बब्बू ढिकाैली को गोलियों से भून डाला, पूर्व प्रधान के घर में दावत के दौरान हुई वारदात
बागपत जनपद के ढिकाैली में हिस्ट्रीशीटर बब्बू की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हिस्ट्रीशीटर ने ही वारदात को अंजाम दिया। पूर्व प्रधान के घर पर दावत के दाैरान फायरिंग हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दावत में हुआ विवाद, हिस्ट्रीशीटर ने कर डाली फायरिंग
ढिकाैली गांव निवासी चांदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर बब्बू सोमवार रात पूर्व प्रधान जयकुमार के घर गया था। जहां अन्य हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र और धर्मपाल मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वहां दावत चल रही थी। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ने साथियों संग मिलकर फायरिंग शुरू कर दी। बब्बू ढिक़ौली को कई गोलियां लगीं। उसकी मौके पर मौत हो गई। धर्मपाल भी गोली लगने से घायल हो गया।
वारदात के बाद हमलावर भाग गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घायल को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी एनपी सिंह ने बताया बब्बू की हत्या में ज्ञानेंद्र का नाम सामने आया है।
शराब तस्करी के कई मुकदमे हैं दर्ज
हिस्ट्रीशीटर बब्बू ढिकाैली वेस्ट यूपी का बड़ा शराब तस्कर था और उस पर कई मुकदमे दर्ज है। वह एक जनप्रतिनिधि का करीबी बताया जाता था, जिसके चुनाव के दौरान शराब की तस्करी कर लाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। उसे जिला बदर भी किया गया था।