{"_id":"60c2274ae20e151a7c5b1425","slug":"murder-farmer-who-went-to-the-field-in-baghpat-was-shot-dead-after-a-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्डर : बागपत में किसान की खेत में गोली मारकर हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्डर : बागपत में किसान की खेत में गोली मारकर हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद
Thu, 10 Jun 2021 08:22 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Jun 2021 08:22 PM IST
सार
परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी किसान ने मेढ़ का कबाड़ खेत में फेंकने के विवाद के बाद किसान की हत्या की है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस व विलाप करते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में जिवाना गांव में खेत में गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिवाना निवासी 40 वर्षीय रणवीर पुत्र जैनपाल की गुरुवार शाम खेत पर काम करते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी किसान ने मेढ़ का कबाड़ खेत में फेंकने के विवाद के बाद किसान की हत्या की है।
विज्ञापन
वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उधर, किसान की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।