Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Municipality bows down before the minister: broke the platforms and stairs of common people

मंत्री के सामने नगर पालिका नतमस्तक: आम लोगों के चबूतरे व सीढ़ियां तोड़ीं, मंत्री का जनरेटर को न लगा सकी हाथ

Sat, 28 Dec 2024 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 28 Dec 2024 01:12 PM IST
सार

बड़ौत की नई बस्ती में आम लोगों के चबूतरे व सीढ़ियां तोड़ दिया लेकिन मंत्री का जनरेटर सड़क से हटवाने की हिम्मत नहीं दिखा रहा। नगर निगम राज्यमंत्री केपी मलिक के मकान के बाहर सड़क पर बने चबूतरे पर रखे जनरेटर को हटवाने में नाकाम हो गया।

विज्ञापन
Municipality bows down before the minister: broke the platforms and stairs of common people
नहीं हटाया गया मंत्री का जेनरेटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत में राज्यमंत्री के सामने नगर पालिका प्रशासन पूरी तरह से नतमस्तक दिख रहा है। यही कारण है कि आम लोगों के मकानों के आगे से चबूतरे व सीढ़ियां तक तोड़ दी गई और राज्यमंत्री केपी मलिक का सड़क पर रखा जनरेटर अभी तक हटवाया नहीं जा सका। उधर, अतिक्रमण हटाने के नाम पर हुई पक्षपात पूर्ण कार्रवाई से लोगों में रोष पनपता जा रहा है।

विज्ञापन


20 दिन पहले चलाया था अभियान
नगर पालिका ने नई बस्ती में सड़क निर्माण कराने के लिए करीब 20 दिन पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था। अभियान के दौरान बुलडोजर चलवाकर सड़क किनारे व नाली के ऊपर बने चबूतरे व सीढ़ियां तुड़वाई। लोगों ने इतनी जल्दी अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया, मगर पालिका अफसरों व कर्मचारियों ने सख्ती करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुरुजी चाय गरम चाय:  हाथों में केतली, नमकीन-बिस्कुट और कप, पढ़ाई के बजाय गुरुजी को चाय पिला रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरोप है कि पालिका का यह अभियान राज्यमंत्री केपी मलिक के मकान के बाहर सड़क पर बने चबूतरे पर रखे जनरेटर को हटवाने में नाकाम हो गया। जहां राज्यमंत्री केपी मलिक ने पूरी तरह से सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ है। वहां आगे व पीछे का अतिक्रमण तोड़ने के बाद कर्मचारी उसे छोड़कर चले गए।

हालांकि पालिका प्रशासन सड़क बनाने के दौरान जनरेटर हटवाने की बात कह रहा है। मगर जिस तरह से यह कार्रवाई की गई, उससे यह साफ हो गया कि नगर पालिका पूरी तरह से राज्यमंत्री के आगे नतमस्तक हो गई।

नई बस्ती में सड़क निर्माण होना है। इसलिए सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया था। फिर ग्रैप-4 लगने पर कार्य नहीं हो सका। अब नाली निर्माण शुरू कराया गया है और राज्यमंत्री केपी मलिक के यहां से नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटवाया गया। सड़क पर जनरेटर के लिए बने चबूतरे को निर्माण शुरू होने से पहले हटवा दिया जाएगा। -बबीता तोमर, अध्यक्ष नगरपालिका बड़ौत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed