{"_id":"676fa80a5cf74dfa0f02d951","slug":"guruji-chai-garam-chai-with-kettle-snacks-biscuits-and-cup-in-their-hands-students-are-serving-guruji-tea-2024-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी चाय गरम चाय: हाथों में केतली, नमकीन-बिस्कुट और कप, पढ़ाई के बजाय शिक्षकों को चाय पिला रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी चाय गरम चाय: हाथों में केतली, नमकीन-बिस्कुट और कप, पढ़ाई के बजाय शिक्षकों को चाय पिला रहे छात्र
Sat, 28 Dec 2024 12:56 PM IST
डिंपल सिरोही
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
मुकेश पंवार, संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:56 PM IST
सार
हाथों में केतली, नमकीन बिस्कुट और कप लेकर पढ़ाई के बजाय छात्र गुरुजी को गरम चाय पिला रहे हैं। यही नहीं छात्रों से शिक्षक कई बार चाय मंगवाते हैं। यह बात जब छात्रों के अभिभावकों को पता चली तो उनमें रोष फैल गया।
विज्ञापन
चाय लेकर जाता छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बड़ौत के काॅलेज में गुरु जी को गर्म चाय चाहिए, छात्रों बाहर से चाय लेकर आओ। छात्र अपनी पढ़ाई छोड़कर गुरु जी के लिए चाय, बिस्किट लेकर आते हैं। यह नजारा दिगंबर जैन इंटर कालेज में रोजाना दिन में कई बार दिखाई देगा।
विज्ञापन
स्कूल में व्यवस्था दिखी लचर
दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में तकरीबन 1800 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है। इन छात्रों को पढ़ाने का जिम्मा 42 शिक्षकों पर है। इसके अलावा कॉलेज में 3 लिपिक और 4 चपरासी भी तैनात है। इसके बावजूद कॉलेज में लचर व्यवस्था दिख रही है। कॉलेज में छात्रों को पढ़ाने की बजाए शिक्षक उनसे चाय मंगवा रहे है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Weather Update: बारिश ने तोड़ा 33 वर्ष का रिकॉर्ड, आज ऐसा रहेगा माैसम, नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद
विज्ञापन
Trending Videos
अलग अलग छात्रों से चाय मंगवाते हैं शिक्षक
अभिभावकों की शिकायत पर गुरुवार को जब वहां की पड़ताल की गई तो कॉलेज से तकरीबन 150 मीटर दूर गांधी मार्ग चौराहे से कई छात्र हाथों में केतली, नमकीन, बिस्केट व कप लेकर कॉलेज की ओर आते हुए दिखाई दिए।
छात्रों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह दिगंबर जैन कॉलेज में कक्षा 11 व कक्षा 12 के छात्र है। बताया कि रोजाना अलग-अलग छात्रों से कई बार चाय मंगवाई जाती है। जबकि यहां पर चपरासी भी है। इस दौरान शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।

जानकारी में नहीं मामला
मेरी जानकारी में यह मामला नहीं है। वैसे भी इस समय कॉलेज में खेलकूद चल रहे हैं और तीन चपरासी भी है। यदि ऐसा है तो मामला गंभीर है। जांच कराकर छात्रों से इस तरह के कार्य कराने वाले शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। -वकीलचंद जैन, प्रधानाचार्य दिगंबर जैन इंटर कॉलेज।
मामले की जांच कराई जाएगी
पढ़ाई कराने की बजाए छात्रों से चाय मंगवाने समेत अन्य काम कराना गलत है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। -धर्मेंद्र सक्सेना, जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत।