{"_id":"5d8e60788ebc3e93a33436ca","slug":"mukeempura-mein-jalbharav-se-paresaan-baraut-news-mrt4454506170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकीमपुरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकीमपुरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकीमपुरा में जलभराव से ग्रामीण परेशान
बड़ौत (बागपत)। बिनौली थाना क्षेत्र के मुकीमपुरा गांव के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। तालाबों पर अतिक्रमण होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव में अधिकांश हैंडपंप भी ठप हैं। लेकिन लगातार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव मेें स्थित अधिकांश तालाबों पर अतिक्रमण है। गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है। तालाबों का गंदा पानी गांव की गलियों में भरा रहता है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं और गांव में संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी है। इसके अलावा गांव मेें लगे अधिकांश हैडपंप भी ठप हैं। कई बार तहसील दिवस के अलावा प्रधान व सचिव से भी शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने जल्द मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बीडीओ राहुल वर्मा का कहना था कि सचिव को गांव भेजकर पानी निकासी का प्रबंधन कराया जाएगा। चेतावनी देने वालों में निरंजनपाल, सुल्तान सिंह, हरिकिशन, जयवीर, गुलाब, गजे, सोहनपाल, संजय, सतीश, जयवीर, सतवीर, रामबीर, रामपाल, धनपाल, सुरेन्द्र, ओम सिंह शामिल रहे।