{"_id":"66853539b30b5d93a000650b","slug":"mps-met-the-railway-minister-to-expedite-the-construction-of-rob-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-114978-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: आरओबी निर्माण जल्द कराने को रेल मंत्री से मिले सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: आरओबी निर्माण जल्द कराने को रेल मंत्री से मिले सांसद
विज्ञापन
-केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या भी रखी
फोटो- 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने बड़ौत के बिनौली रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण तेजी से कराने और रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या का समाधान कराने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की।
रालोद सांसद डा. राजकुमार सांगवान मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा बड़ौत के बिनौली रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण हो रहा है, लेकिन वहां कार्य काफी धीमा चल रहा है। ऐसे में शहर के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं व्यापारियों के कारोबार में भी दिक्कत आ रही है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए रेलवे अंडरपास में बारिश के समय पानी भर जाता है और जलभराव होने के कारण भैंसा बुग्गी, वाहन चालक नहीं निकल पाते हैं। वहां हादसा होने का खतरा बना रहता है। विद्यार्थी भी अपने स्कूल नहीं जा पाते हैं और ऐसे में उनकी पढ़ाई बाधित होती है।
उन्होंने रेल मंत्री से दोनों समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। वहीं, रेल मंत्री ने जल्द ही दोनों समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।