फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP Satyapal Singh laid the foundation stone of Sarvadaya Vidyalaya in Chandanhedi village.

Baghpat News: सांसद सत्यपाल सिंह ने किया चंदनहेड़ी गांव में सर्वाेदय विद्यालय का शिलान्यास

Tue, 05 Mar 2024 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
MP Satyapal Singh laid the foundation stone of Sarvadaya Vidyalaya in Chandanhedi village.
बड़ौत, छपरौली। चांदनहेड़ी गांव में सोमवार को सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय का शिलान्यास किया। 24 बीघा भूमि में 44.57 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्यालय का निर्माण लगभग 36 महीने में पूरा होगा।
विज्ञापन

हालांकि भूमि पूजन में राज्यमंत्री समाज कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण को आना था, लेकिन मथुरा में कार्यक्रम होने के कारण वह नहीं आ सके। इस दौरान उनके रिकार्ड किए गए भाषण को सुनाया गया। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में लगभग 500 बच्चे पढ़ेंगे। इसमें स्मार्ट क्लास व डायनेमिक टेक्नोलाजी के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसमें रहना, खाना, पढ़ाई आदि निशुल्क होगी। विद्यालय में पढ़कर बागपत के बच्चे आगे पढ़ेंगे और अच्छे राष्ट्र के निर्माण में सहयोग देंगे। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने विद्यालय का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद ने कहा कि विद्यालय निर्माण के लिए 25 बीघा भूमि होनी चाहिए थी, लेकिन चांदनहेड़ी गांव में 24 बीघा भूमि थी, इसलिए स्वीकृति की फाइल लौट आई। लेकिन उन्होंने बागपत से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक इसके लिए लड़ाई लड़ी और क्षेत्र के बच्चों के लिए विद्यालय को स्वीकृत कराया। इसके लिए वह समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदपाल भाजपा नेता सुधीर मान, सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर ने भी विचार रखे। संचालन रवि शास्त्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2026 के शैक्षिक सत्र में पढ़ सकेंगे 500 बच्चे
सर्वोदय विद्यालय में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 500 छात्र होंगे। यहां अत्याधुनिक सुविधा मिलेगी, वर्दी, खानपान सब सुविधा होगी, जिनसे बागपत के बच्चे लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि वह चाहते हैं कि यह केवल बालिकाओं के लिए ही हो क्योंकि एक बेटी शिक्षित होकर दो घरों को शिक्षित करने का काम करेगी।

मंच से किया गठबंधन का विरोध
बड़ौत। कार्यक्रम के दौरान मंच से कई नेताओं ने रालोद व भाजपा गठबंधन का विरोध भी किया। एशियन पहलवान सुभाष सिंह ने तो यह तक कह डाला कि यहां फिर से जंगलराज आ जाएगा। उन्होंने कहा कि हम किसी के गुलाम नहीं है, यह लोकतंत्र है। इसमें सभी को बोलने व अपनी बात रखने का हक है। सुभाष पहलवान ने कहा कि कहा कि मैं उन लाेगों के नजदीक रहा हूं, उनकी भावना नहीं है कि क्षेत्र का विकास हो। उन लोगों का मकसद होता है कि बागपत से सांसद बनते रहो और दिल्ली में आराम से लौट जाओ। कई बार सांसद रहे, केंद्रीय मंत्री रहे, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र का विकास नहीं कराया। हालांकि सांसद डाॅ. सत्यपाल ने यहां पर 10 साल मेें काम कराया है लेकिन गठबंधन की बात गले से नीचे नहीं उतर रही है। राधेश्याम एडवोकेट ने भी सुभाष पहलवान के भाषण का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed