फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP distributed agricultural machines to farmers

सांसद ने किसानों को वितरित किए कृषि यंत्र

Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
MP distributed agricultural machines to farmers
छपरौली में आयोजित कृषि निवेश मेले में किसान को दूध का डिब्बा देते सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह व मौजूद ड? - फोटो : BAGHPAT
छपरौली। कृषि विभाग ने सोमवार को खंड विकास कार्यालय में कृषक जागरूकता अभियान के अंतर्गत कृषि निवेश मेले का आयोजन किया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने अधिकारियों को किसानों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि निवेश मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और जिलाधिकारी राजकमल यादव ने संयुक्त रूप से किया। सांसद ने स्टाल का निरीक्षण कर विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करने और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को लाभ देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों को कृषि नमी यंत्र व पशु पालकों को उपकरण देकर सम्मानित किया। मौके पर सांसद की धर्मपत्नी अलका तोमर, कृषि उपनिदेशक प्रशांत कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
अभिलेखों में लापरवाही मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दिए निर्देश
बागपत। डीएम ने सोमवार को विकासखंड छपरौली का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका चेक कर अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अभिलेखों की कमियों को दूर करने और लापरवाही मिलने में कार्यालय में तैनात बाबू तहजुम को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कार्यालय विकासखंड की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। संवाद

----
गोशाला में गंदगी मिलने पर भड़के डीएम
बागपत। डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय और गोशाला का निरीक्षण किया। नगर पंचायत के निरीक्षण में उन्होंने अभिलेख व उपस्थिति पंजिका चेक की गोशाला में गंदगी मिलने पर डीएम भड़क गए। उन्होंने नोडल अधिकारी को गोशाला का प्रतिदिन निरीक्षण करने और पशुओं को समय से चारा और पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed