फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   MP demands construction of training center and hostel of Sai

Baghpat News: सांसद ने साई का प्रशिक्षण केंद्र और हॉस्टल बनाने की मांग की

Tue, 10 Feb 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
MP demands construction of training center and hostel of Sai
फोटो-22
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय युवा एवं खेलमंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। सांसद ने बागपत में भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र और खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनवाने की मांग की ताकि खिलाड़ियों को खेलने व रहने की सुविधा मिल सके।

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि यूपी शासन से बागपत में साई केंद्र व हॉस्टल का निर्माण कराने के लिए स्वीकृति दे दी है और केंद्रीय मंत्रालय को प्रस्ताव भी भेज दिया है। यह साई केंद्र खेकड़ा के खेल स्टेडियम में बनना है और मैदान का क्षेत्रफल 3.1459 हेक्टेयर है। यहां फुटबाल, क्रिकेट, एथलेटिक्स आदि खेल भी होते हैं। इसके लिए निरीक्षण भी हो चुका है। यह स्थान साई केंद्र के लिए सही रहेगा। कहा कि साई केंद्र व हॉस्टल बनने से खिलाड़ियों को काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें खेलने के लिए भी दूसरे जिले व राज्य में नहीं जाना पड़ेगा। केंद्रीय खेल मंत्री ने उन्हें शीघ्र ही मांग को पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed