{"_id":"69591138c11f852b9c013dc1","slug":"mother-shakambhari-devi-temple-decorated-with-flowers-and-balloons-offered-vegetables-and-sought-wishes-baghpat-news-c-26-1-smrt1047-156828-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: फूलों से सजाया मां शाकंभरी देवी का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: फूलों से सजाया मां शाकंभरी देवी का मंदिर
विज्ञापन
शाक सब्जी अर्पित कर मांगीं मनोकामनाएं, शहर में जगह-जगह हुआ भंडारों का आयोजन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले भर में मांं शाकंभरी देवी के मंदिर को फूलों, गुब्बारों व साग सब्जी से सजाया गया। जन्मोत्सव के मौके पर जगह-जगह भंडारे का आयोजित करके मनोकामनाएं मांगी गईं। शामली से मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की बस रवाना हुई।
शनिवार को सुबह से करनाल रोड एवं शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी आट्ठे वाला मंदिर के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पडी। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मां से मनोकामनाएं मांगीं। श्री हनुमान धाम पर श्री हनुमान जागरण मंडल शामली की ओर से सुबह नौ बजे मां शाकंभरी देवी पूजन एवं ज्योति प्रज्ज्वलित छह बजे महाआरती व सात बजे प्रसाद वितरित किया गया। शहर के वर्मा मार्केट में मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। दुकानदारों को हलआ-पूरी कड़ी चावल का प्रसाद वितरित किया। मां शाकभरी देवी सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की बस मां शाकंभरी देवी के लिए रवाना हुई। राधेश्याम गर्ग व रुपा गर्ग की ओर से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर डाॅ. अरविंद कुमार बंसल, प्रवीण बंसल व शिव कुमार तायल आदि मौजूद रहे।