फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mother-daughter on date, fight in Tehsil, uproar

तारीख पर आयी मां-बेटी से तहसील में मारपीट, हंगामा

Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter on date, fight in Tehsil, uproar
बड़ौत। तहसील परिसर में सोमवार को उस समय भगदड़ मच गई, जब कार में सवार कुछ लोगों ने लात घुसों और बेल्टों से तारीख पर आई मां-बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो मारपीट करने वाले लोग कार में बैठकर भाग निकले। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के किरठल गांव निवासी मां-बेटी सोमवार को तहसील परिसर में स्थित ग्रामीण न्यायालय में तारीख पर आई। दोनों तारीख की कार्रवाई पूरी कर घर लौट रही थी, तभी कैंटीन के पास कार में सवार छह लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात और घुसों व बेल्टों से उन पर हमला बोल दिया। इससे आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। मां-बेटी के शोर की आवाज सुनकर अधिवक्ता व अन्य लोग उधर दौड़े तो मारपीट करने वाले लोग कार में सवार होकर बागपत की ओर भाग निकले। लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच की। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया किरठल गांव निवासी युवती अंशु चौहान की शादी विगत वर्ष हिम्मतपुर सुजती गांव के एक युवक से हुई थी। पारिवारिक विवाद होने पर अंशु के ससुराल वालों और अंशु के मायके वालों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर मारपीट की, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed