{"_id":"f864861b5d6a871dec1bda41be89ff9b","slug":"mother-daughter-flown-jewelery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी ने उड़ाए 6.50 लाख के जेवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी ने उड़ाए 6.50 लाख के जेवर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़ौत में सर्राफा बाजार में शनिवार की दोपहर ज्वैलरी खरीदने के बहाने पहुंची एक मां-बेटी करीब साढ़े छह लाख के जेवर से भरा डिब्बा लेकर रफूचक्कर हो गई। रात को स्टॉक की जांच हुई तो इसका पता चला। इससे सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की जांच पड़ताल शुरू की।
नगर निवासी अजय वर्मा और उसका बेटा संभव शनिवार की दोपहर सर्राफा बाजार स्थित अपने प्रतिष्ठान दीप ज्वैलर्स पर बैठे हुए थे। तभी एक महिला और एक युवती दुकान पर आई। दोनों ने खुद को मां बेटी बताते हुए जेवरात देेखने शुरू कर दिए और 2500 रुपये देकर कुछ जेवरात पसंद किए।
इसके बाद दोनों वहां से चली गई, लेकिन दुकान में प्लास्टिक के डिब्बे रखे 250 ग्राम के टॉप्स और सोने-चांदी के जेवरात उठा ले गई। अजय के मुताबिक उस वक्त को इसका पता नहीं चला। शनिवार की देर रात दुकान बंद करने से पहले स्टॉक की जांच की तो डिब्बा गायब मिला। उन्होंने इसकी सूचना व्यापारी संघ के अध्यक्ष धनकुमार जैन को दी।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सीपी सिंह और कोतवाली प्रभारी वीके सिंह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो दोनों महिलाएं चोरी करते हुए दिख गई। इस संबंध में अजय वर्मा ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें चोरी ज्वैलरी की कीमत साढ़े छह लाख रुपये बताई गई है। सीओ का कहना था कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।