{"_id":"671046a174964400520523b6","slug":"mother-beats-her-in-private-son-refuses-to-go-with-her-baghpat-news-c-28-1-smrt1012-120142-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मां अकेले में करती है पिटाई, बेटे ने साथ जाने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मां अकेले में करती है पिटाई, बेटे ने साथ जाने से किया इंकार
Thu, 17 Oct 2024 04:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 17 Oct 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
बागपत। लोनिवि के गेस्ट हाउस में महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत के सामने शिकायत लेकर पहुंची अग्रवाल मंडी टटीरी की सिमरन के बेटे ने उस पर मारपीट का आरोप लगाया, साथ जाने से इंकार कर दिया।
बच्चे का कहना था कि उसकी मां अकेले में उसकी पिटाई करती है और वह अपनी मां के साथ नहीं जाएगा। अधिकारियों ने बेटे का सही से ख्याल रखने और समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
लोनिवि गेस्ट हाउस में बुधवार को महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने जनसुनवाई की। उन्होंने समस्याएं सुनकर अधिकारियों काे उनका समाधान कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में टटीरी की महिला सिमरन ने सास-ससुर पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। महिला का कहना था कि उसका पति चार महीने से लापता है। सास और ससुर उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद वहां उस समय सभी चौंक गए, जब उसके पांच साल के बेटे ने साथ जाने से इंकार कर दिया। उसके बेटे का कहना था कि मां उसकी पिटाई करती है और वह उसके साथ नहीं जाएगा। आयोग की सदस्य बेटे को परेशान न करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को बच्चे की निगरानी के लिए निर्देश दिए। इसके अलावा मीतली की कविता ने पति पर मारपीट करने, महनवा गांव की पंचायत सहायक विशाखा ने सचिव पर उत्पीड़न करने, बागपत की सुशीला और पूनम ने राशन कार्ड बनवाने, रंछाड़ की नूरजहां ने उसके मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाकर कार्रवाई कराने की मांग की। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह, सीओ प्रीता सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर रॉबिन, नितिन शास्त्री, जसविंद्र सिंह, दीपांजलि सहित अन्य मौजूद रहे।