फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than one lakh ration card holders face the crisis of running a family

एक लाख से अधिक राशन कार्डधारकों पर परिवार चलाने का संकट

Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
More than one lakh ration card holders face the crisis of running a family
खराब मशीन को दिखाता राशन डीलर जाकिर माजरा - फोटो : BARAUT
जनपद में 250 पीओएस मशीनें पड़ी खराब, नहीं बंटा 25000 क्विंटल राशन
विज्ञापन

पांच दिन से दुकानों से लौटाए जा रहे राशन कार्डधारक, नहीं सुन रहे अफसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना परवान नहीं चढ़ रही है। आलम यह है कि जनपद में 250 से अधिक पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन खराब पड़ी है। इससे करीब 25000 क्विंटल से अधिक राशन नहीं बंटा है। इस कारण करीब एक लाख से अधिक राशन कार्डधारक के लिए परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है। जिम्मेदार अफसर भी सुनवाई नहीं कर रहे है।
वर्ष 2020 कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरूआत की थी। इसके तहत ही जरूरतमंद लोगों को मुफ्त राशन के तहत प्रति सदस्य पांच किलो खाद्यान्न बांटा जाता है। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल है। जनपद के 403 राशन डीलरों के माध्यम इन जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। मगर, कुछ दिन से पीओएस मरीशों में खराबी के कारण खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पा रहा है। जनपद में करीब 250 से अधिक राशन डीलरों की मशीनें खराब है। अब तक 25000 क्विंटल से अधिक राशन भी नहीं बंट पाया है। इसी कारण एक लाख से अधिक राशन कार्डधारकों को दुकानों से निराश लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्ड धारक परेशान
राशन कार्डधारक जमीला व किताबो का कहना है कि परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। दोनों ही परिवार में पांच से छह सदस्य है। सभी राशन पर ही निर्भर है, राशन न मिलने की स्थिति में उनके सामने भूखमरी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन कार्डधारक सिताबी व मोहसीन का कहना है कि पांच तारीख में राशन मिल जाता था, इस बार नहीं मिला। पहले दो दिन तो इधर-उधर से राशन लेकर काम चला लिया, लेकिन अब मुश्किलें बढ़ गई है।
मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में आपूर्ति विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द से जल्द राशन वितरण की व्यवस्था ठीक करने के लिए कहा गया है। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
एक दिन पहले ही यहां पर तैनाती हुई है। राशन न मिलने की कुछ शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले को दिखवाया जा रहा है। - अमरेश भटनागर, आपूर्ति निरीक्षक।
लखनऊ से मंगाई गई थी मशीनें
यह पीओएस मशीनें लखनऊ से मंगाई गई थी। खराब हुई 250 मशीनों में से 50 ऐसी है, जो ऑन ही नहीं होती। 150 मशीनों की बैटरी खराब है। 50 मशीनों के साथ चार्ज तक नहीं दिया गया।

शिकायत पर भी नहीं हो रही सुनवाई
राशन विक्रेता कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष सुधीर दांगी का कहना है कि इस समय जनपद में 250 से अधिक मशीन खराब है। इस कारण राशन डीलर राशन नहीं बांट पा रहे है। इस संबंध में तहसील स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों को लिखित व मौखिक शिकायत कर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर, राशन डीलर राहुल खड़खड़ी, जाकिर माजरा, गजेंद्र जौनमाना, सुदेश कुमार बरवाला आदि का कहना है कि मशीनें खराब होने के कारण कार्डधारकों को राशन नहीं बांट पा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed