फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   More than 20 vehicles collided on expressway, 40 injured

एक्सप्रेस वे पर 20 अधिक वाहन आपस में टकराए

Mon, 27 Jan 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
More than 20 vehicles collided on expressway, 40 injured
ईर्स्टन पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर हुई सडक दुर्घटना मे भिडे़ वाहन। - फोटो : KAHKRA
एक्सप्रेस वे पर टकराए 20 से अधिक वाहन, 40 लोग घायल
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। घने कोहरे के कारण रविवार को सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ। एक के बाद एक 20 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। इसमें करीब 40 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को हरियाणा के सोनीपत और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद एक्सप्रेस वे पर दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
घने कोहरे के कारण रविवार की सुबह करीब आठ बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर यमुना नदी के पास खडे़ एक बडे़ ट्राले में एक वाहन टकरा गया। दृश्यता काफी कम होने की वजह से एक के पीछे एक करीब 20 से अधिक वाहन आपस में जा टकराते चले गए। एक कार ट्रक के नीचे आ गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक कार व ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस दुर्घटना में वाहनों में सवार महिला, पुरुष एवं बच्चों समेत करीब 40 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत लोगों की सहायता से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और दिल्ली व हरियाणा के सोनीपत जिले के अस्पतालों में पहुंचा। उधर, दुर्घटना के चलते एक्सप्रेस वे पर कई घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्रेन से हटवाए क्षतिग्रस्त वाहन
खेकड़ा। पुलिस ने एक्सप्रेस वे से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया। इसके बाद एक्सप्रेस वे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका। इसमें पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कोतवाली प्रभारी राज कुमार शर्मा ने कहा घना कोहरा होने के कारण ही यह हादसा हुआ। करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला और बच्चों की चीखों से गूंजा हाईवे
खेकड़ा। दुर्घटना में घायल हुए महिला और बच्चों की चीख पुकार से एक्सप्रेस वे गूंज उठा। हादसे में हरियाणा के फरीदाबाद निवासी विकास शर्मा, नरेश कुमार, राकेश कुमार, रंजना, आशा, सुनील और राजू, सोनीपत निवासी रविंद्र, मुकेश और रजनीश, दिल्ली निवासी सुरेंद्र, अक्षय, निशांत व रवि और मेरठ स्थित मोदीपुरम कृषि विभाग में तैनात कर्मचारी सूरज सिंह एवं कार चालक महेश कुमार व मुरादनगर निवासी देवव्रत, सोनू, राजेश, संजय, प्रदीप, ऊषा आदि घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल मेें पहुंचे और हालचाल जाना। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed