{"_id":"68e55b4d4ee8f6f75903ac44","slug":"monkeys-attack-and-throw-student-down-stairs-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-139837-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बंदरों ने हमला कर छात्रा को सीढि़यों से नीचे गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बंदरों ने हमला कर छात्रा को सीढि़यों से नीचे गिराया
विज्ञापन
बड़ौत। जोनमाना गांव में मंगलवार को मकान की छत पर गई छात्रा सोनिया पर बंदरों ने हमला कर दिया। इनसे बचने के प्रयास में छात्रा सीढि़यों से गिरकर घायल हो गई। छात्रा को सीएचसी से जिला अस्पताल और वहां से मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया।
सुशील कुमार ने बताया कि उसकी भतीजी सोनिया मकान की छत पर रखी पानी की टंकी का ढक्कन लगाने गई थी। वहां उस पर बंदरों ने हमला बोल दिया। छात्रा ने बंदरों से बचने का प्रयास किया तो सीढि़यों से उतरने के दौरान पैर फिसलकर गिरने से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। वहां से भी उसे मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बंदरों का आतंक है। ग्रामीण अपने मकानों की छतों पर चढ़ने से भी डरने लगे हैं। उन्होंने बंदरों को पकड़वाने की प्रशासन से मांग की।