{"_id":"623af7eef72756761073a0a1","slug":"monkey-ran-away-after-taking-smartphone-of-a-inspector-in-baghpat-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : बागपत में इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर भागा बंदर, फोन छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : बागपत में इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर भागा बंदर, फोन छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने
Wed, 23 Mar 2022 04:05 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 23 Mar 2022 04:05 PM IST
सार
बागपत में एक बंदर थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को बिनौली थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंदर बिनौली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी का मोबाइल लेकर फरार हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी बंदर से हाथों से मोबाइल छुड़वा पाए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बिनौली थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन उत्पाती बंदर लेकर फरार हो गया। बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मश्क्कत करनी। करीब एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में 15 दिनों से सर्वर ठप, 819 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
बताया गया कि इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने क्वाटर में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्पाती बंदर कमरे में घुस गया और मेज पर रखे उनके मोबाईल को लेकर भाग गया।
मोबाइल फोन गायब होने पर थाने में ढूंढा गया तो पता चला कि बंदर लेकर छत पर बैठा था। मालूम चलने पर पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।
फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मबाईल की खूब बेल भी बजाई, फोन छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे। इस दौरान बंदर ने पुलिसकर्मियों को खूब छकाया। तकरीबन एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।