फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monkey ran away after taking smartphone of a inspector in Baghpat today

यूपी : बागपत में इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर भागा बंदर, फोन छुड़ाने में पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

Wed, 23 Mar 2022 04:05 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 23 Mar 2022 04:05 PM IST
सार

बागपत में एक बंदर थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने  के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।

विज्ञापन
Monkey ran away after taking smartphone of a inspector in Baghpat today
- फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बुधवार को बिनौली थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंदर बिनौली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार त्यागी का मोबाइल लेकर फरार हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी बंदर से हाथों से मोबाइल छुड़वा पाए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिनौली थाने के इंस्पेक्टर का मोबाइल फोन उत्पाती बंदर लेकर फरार हो गया। बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मश्क्कत करनी। करीब एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : यूपी के इस जिले में 15 दिनों से सर्वर ठप, 819 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र कुमार त्यागी बुधवार की सुबह अपने क्वाटर में बैठकर कुछ कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्पाती बंदर कमरे में घुस गया और मेज पर रखे उनके मोबाईल को लेकर भाग गया।


मोबाइल फोन गायब होने पर थाने में ढूंढा गया तो पता चला कि बंदर लेकर छत पर बैठा था। मालूम चलने पर पुलिसकर्मियों ने बंदर से फोन को छुड़ाने के लिए ब्रेड, लड्डू, रोटी आदि सभी सामान डाले लेकिन बंदर ने फोन नही छोड़ा। बंदर से मोबाइल फोन वापस लेने  के चक्कर में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए।

फोन को छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मियों ने मबाईल की खूब बेल भी बजाई, फोन छुड़ाने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर बंदर के पीछे दौड़ते रहे। इस दौरान बंदर ने पुलिसकर्मियों को खूब छकाया। तकरीबन एक घंटे बाद बंदर ने फोन को छोड़ा तब कहीं जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed