फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Monitoring of 14 youth report returned from Malaysia, 14 continue

मलयेशिया से लौटे युवक की रिपोर्ट नेगेटिव, 14 की निगरानी जारी

Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Monitoring of 14 youth report returned from Malaysia, 14 continue
बागपत जिला अस्पताल में मास्क लगाकर मरीज की जांच करते डॉ राजेश कुमार - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिले में अभी तक एक भी संदिग्ध में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। मलयेशिया से लौटे युवक की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। फिर भी एहतियात के तौर पर अभी भी जिले के 14 लोग स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में है। विभाग की टीम इन लोगों से लगातार संपर्क कर रही है। उनके परिजनों को इन लोगों से उचित दूरी बनाने की सलाह दे रही हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पिछले कई दिनों से एक संदिग्ध युवक को ट्रेस कर रहा था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को जैसे ही युवक की लोकेशन मिली उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेज दिया था। बुधवार को युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डॉ आरके टंडन बताया कि युवक की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। युवक को एहतियात बरतने के निर्देश देकर छुट्टी दे दी गई है। बताया कि जिले में अभी तक एक भी संदिग्ध में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

घूम कर लौटे 14 लोगों पर रखी जा रही नजर
बागपत। जिले में अब तक 41 ऐसे लोग मिले है, जो पर्यटन स्थलों या विदेश घूमकर लौटे है। इनमें से अब तक पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ लोगों ने अन्य जिलों में उपचार कराया है और 13 लोगों को विभाग ने 28 दिन तक निगरानी में रखने के बाद क्लीन चिट दे ही है। इनके अलावा अभी भी स्वास्थ्य विभाग की टीम 14 लोगों की निगरानी कर रही है। टीम इन लोगों से लगातार संपर्क बनाए हुए है। उनके परिजनों को उनसे दूरी बनाकर रहने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए तीन टीम
बागपत। कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक करने के लिए अब जिले में तीन टीम कार्य कर रही हैं। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि आउट ब्रेक रेस्पांस कमेटी, रेपिड रेस्पांस टीम और सर्विलांस टीम अनुश्रवण कर रही हैं। आउट ब्रेक रेस्पांस कमेटी की अध्यक्ष डीएम शकुंतला गौतम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed