फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Money spent on eating and drinking with friends, drama of loot created due to fear of wife

Baghpat News: दोस्तों संग खाने पीने में खर्च हुए रुपये तो पत्नी के डर से रचा लूट का ड्रामा

Sun, 31 Dec 2023 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Money spent on eating and drinking with friends, drama of loot created due to fear of wife
खेकड़ा। कस्बे के एक युवक ने हजारों रुपये अपने दोस्तों के साथ खाने पीने में खर्च कर डाले और पत्नी के डर से लूट का ड्रामा रच डाला। पुलिस ने लूट की शिकायत मिलने के बाद जांच की तो सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बे का रहने वाला एक युवक हरियाणा के पटौदी में सैलून चलाता है। शुक्रवार रात वह खेकड़ा आया था। यहां उसने अपने दोस्तों के साथ खाने पीने में रुपये खर्च कर डाले। नशा उतरने पर जेब खाली हो चुकी थी तो पत्नी के गुस्सा करने डर से खुद के साथ लूट का ड्रामा रच दिया। उसने पुलिस को बताया कि बाइक सवार बदमाश उससे 30 हजार रुपये लूट लिए। शनिवार को पुलिस ने मामले की जांच शुरु की। पूछताछ में वह अलग-अलग बयान बदलने लगा। पुलिस के सख्ती करने पर उसने सब कुछ सच उगल दिया और लूट का ड्रामा रचने की बात कहते हुए पुलिस से माफी मांगने लगा। कोतवाली प्रभारी राजवीर सिंह का कहना हैं कि युवक ने पुलिस को झूठी सूचना देकर नकदी और मोबाइल की लूट होना बताया था। जांच में यह सब फर्जी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed