फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mohit in the race and Kirti in wrestling

दौड़ में मोहित और कुश्ती में कीर्ति ने बाजी मारी

Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Mohit in the race and Kirti in wrestling
छपरौली के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंम कराते अतिथि - फोटो : BAGHPAT
दौड़ में मोहित और कुश्ती में कीर्ति ने बाजी मारी
विज्ञापन

बागपत, छपरौली। कस्बे के श्री विद्या मंदिर इंटर में मंगलवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल विभाग की ओर से विकासखंड स्तरीय खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1600 मीटर की दौड़ में मोहित और कुश्ती में कीर्ति विजयी रही।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी संदीप पाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शिवानी त्यागी ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1600 और 3000 मीटर की दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, कबड्डी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। 1600 मीटर दौड़ में मोहित ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय एवं विपिन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कीर्ति विजयी रही। कबड्डी प्रतियोगिता में छपरौली की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र पहलवान, उपेंद्र कुमार, जितेंद्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed