समस्याओं को लेकर विधायक ने एडीएम को घेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को विभिन्न समस्याओं का लेकर बसपा विधायक लोकेश दीक्षित एडीएम डीपी सिंह से मिले। उन्होंने बताया सिंघावली अहीर गांव में ग्राम पंचायत द्वारा तालाब की खुदाई करवाई जा रही है। खुदाई के कारण कई मकान जमींदोज होने की कगार पर पहुंच गए हैं। बिना पैमाइश के ही तालाब की खुदाई कराने का आरोप लगाया। शौचालय तोड़ दिए है, अब लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। विधायक ने पैमाइश कर तालाब की खुदाई कराने की मांग की।
दूसरी ओर कोरी समाज के लोगों ने अपनी समस्या बताई। उन्होंने कहा पिछले कई माह से उनके जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहे हैं। इससे पढ़ने वाले युवाओं को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा युवाओं को नौकरी, स्कूल एडमीशन समेत अन्य कार्यों में प्रमाण पत्र की ज्यादा जरूरत पड़ रही है। इस कारण युवा परेशान हैं। जल्द प्रमाण पत्र बनवाए जाए।
बिलौचपुरा के लोगों ने बताया राशन डीलर गांव में राशन का वितरण सही नहीं कर रहा है। राशन को अवैध रूप से बेच दिया जाता है। लोगों के साथ अभद्रता होती है। ग्रामीणों ने एडीएम से राशन डीलर की दुकान को निरस्त कर अन्य किसी को दुकान का आवंटन करने की मांग की। विधायक लोकेश दीक्षित ने कहा समस्या को लेकर लोग परेशान है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने एडीएम से जल्द सभी समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। एडीएम डीपी सिंह ने ग्रामीणों को जल्द कार्रवाई कर समस्याएं हल कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान शकील, जहीर, इसरार, आनंद स्वरूप, महताब, सत्तार, मोहसिन, महताब, इकबाल, छोटे, शकील, जहीर, इंतजार, अख्तर, प्रदीप, संजय, योगेश, बिजेंद्र, ओमपाल, गजेंद्र, शिवकुमार आदि रहे।