{"_id":"61f96e2098cb4e7b7c76e4e0","slug":"mitli-bilochpura-road-is-in-bad-condition-people-are-facing-problems-baghpat-news-mrt5753718121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीतली-बिलोचपुरा मार्ग की हालत खराब, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीतली-बिलोचपुरा मार्ग की हालत खराब, लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क में गड्ढे बन रहे हादसों का कारण, किसानों को गन्ना ढुलाई में हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मीतली-बिलोचपुरा मार्ग की हालत खराब है। इस मार्ग से छह गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क में बड़े गड्ढे होने के कारण लोग चोटिल हो रहे है। किसानों को गन्ना ढुलाई के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। लोगों मार्ग का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
मीतली से बिलोचपुरा मार्ग की लंबाई 20 किलोमीटर है। वर्ष 2013 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत मार्ग का निर्माण कराया गया था। इस मार्ग पर छह गांव के लोगों का आना-जाना है। मार्ग में बडे़ गड्ढे हो गए है, जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों को गन्ना ढुलाई में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण आए दिन बुग्गी खराब होने से किसान परेशान है।
जल्द हो समस्या का समाधान
सड़क में गड्ढे होने के कारण मार्ग से निकलने वाले लोग चोटिल हो रहे है। किसानों को गन्ने की ढुलाई करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या का समाधान कराने के लिए मार्ग का जल्द निर्माण होना चाहिए। - इमरान बसौद
विज्ञापन
--
मार्ग से बसौद, बिलौचपुरा, ग्वालीखेड़ा, तेड़ा, चोपड़ा महेशपुर के ग्रामीणों का आना-जाना है। मार्ग खराब होने से 20 मिनट के सफर के लिए एक घंटे से अधिक समय लगता है। सड़क के गड्ढों में गिरने से वाहन खराब हो रहे है। - कुलदीप ग्वालीखेड़ा
---
मार्ग पर सड़क से ज्यादा गड्ढे नजर आते है। सड़क के गड्ढे होने के कारण मार्ग पर आए दिन गन्ने से लदी ट्राली, बुग्गी व ट्रक फंस जाते है, जिससे मार्ग से निकलने वाले लोगों को दिक्कत होती है। - अनिल स्वामी बिलोचपुरा