फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Missing girl student found after searching in the forest for ten hours

Baghpat News: दस घंटे जंगल में तलाश करने के बाद मिली लापता छात्रा

Wed, 23 Nov 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Missing girl student found after searching in the forest for ten hours
बागपत : छात्रा को नाले से बाहर निकलवाते एसपी नीरज कुमार जादौन। - फोटो : BAGHPAT
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के ग्वालीखेड़ा इंटर कॉलेज से लापता हुई छात्रा की तलाश में कई थानों की पुलिस करीब दस घंटे तक ग्वालीखेड़ा और बिलौचपुरा के जंगल में कांबिंग करती रही। बाद में छात्रा के जंगल से ही मिलने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। एसपी बागपत ने बताया कि छात्रा से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

गांव बिलौचपुरा निवासी भाजपा नेता की भतीजी छात्रा ग्वालीखेड़ा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ती है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां रोज उसे कॉलेज छोड़ने और लेने आती हैं। बुधवार को भी छात्रा कॉलेज पढ़ने आई थी। बाद में शिक्षकों ने परिजनों को जानकारी दी कि छात्रा बिना बताए कॉलेज से कहीं चली गई है। सूचना पर परिजन, एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी, सीओ, बिनौली, सिंघावली अहीर और बालैनी थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से छात्रा की जानकारी लेकर कॉलेज परिसर में स्थित बैंक की लगी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया, जिसमें छात्रा कॉलेज के दूसरे गेट से निकलती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने जंगलों में छात्रा को तलाश किया, तो कॉलेज के पास स्थित एक खेत में छात्रा का बैग और स्कूल यूनिफॉर्म पड़ी मिली, जिस पर परिजनों ने अनहोनी होने की आशंका जताई। मौके पर डॉग स्क्वॉड को बुलाकर छात्रा की जंगल में तलाश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी के साथ भाजपा नेताओं की नोकझोंक हुई
लड़की को जंगल में तलाश करते हुए भाजपा नेताओं ने दो साल पहले इस तरह एक लड़की के गायब होने और उसका दो दिन बाद शव मिलने की बात कही। इसको लेकर एएसपी मनीष मिश्रा ने कहा कि ऐसा नहीं होता है। इसपर ही भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया और भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने भी विरोध जताया।
शांति व्यवस्था बनाने को पुलिस तैनात
छात्रा के लापता होने के बाद पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्वालीखेड़ा और बिलौचपुरा गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया है।
सीमा विवाद में उलझी पुलिस
ग्वालीखेड़ा के कॉलेज से लापता हुई बिलौचपुरा छात्रा के मामले में कई घंटों तक बिनौली और सिंघावली अहीर पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, लेकिन कॉलेज बिनौली क्षेत्र सीमा में होने पर अधिकारियों ने मामले को बिनौली पुलिस को दर्ज करने के निर्देश दिए।

रास्ते के नीचे बने नाले से बरामद हुई छात्रा
बागपत। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि सिंघावली अहीर थाना पुलिस को सूचना मिली कि बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक नाबालिग लड़की लापता हो गई। सूचना पर पुलिस ने जंगल में तलाश शुरू की और लड़की को शाम को करीब साढ़े छह बजे बिलौचपुरा-ग्वालीखेड़ा मार्ग के नीचे खेतों की सिंचाई के लिए बने नाले से बरामद कर लिया गया। वह डरी हुई वहां बैठी हुई थी। एसपी ने बताया कि लड़की की सिंघावली अहीर के एक युवक से सुबह फोन पर साथ जाने की बातचीत हुई थी। लड़की ने स्कूल के पास से एक युवक का मोबाइल लेकर उस युवक को फोन किया। लेकिन लड़की के गायब होने पर तलाश शुरू हुई तो इससे लड़का डर गया और वह वहां आने के बाद भाग गया। इसके साथ ही लड़की भी डर की वजह से नाले के नीचे छुपकर बैठी रही। लड़के को पकड़कर पूछताछ करने के बाद आसपास ही लड़की को तलाश किया गया तो वह बरामद की गई। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

बागपत : ग्वालीखेड़ा में छात्रा के परिजनों से जानकारी लेते सीओ।

बागपत : ग्वालीखेड़ा में छात्रा के परिजनों से जानकारी लेते सीओ।- फोटो : BARAUT

बागपत : लापता छात्रा की तलाश के लिए जांच करती डॉग स्क्वॉड टीम।

बागपत : लापता छात्रा की तलाश के लिए जांच करती डॉग स्क्वॉड टीम।- फोटो : BARAUT

बागपत : खेत में मिला छात्रा का बैग और कपड़े देखते पुलिस अधिकारी।

बागपत : खेत में मिला छात्रा का बैग और कपड़े देखते पुलिस अधिकारी।- फोटो : BARAUT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed