फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'Missing girl not found in three days will do agitation'

‘तीन दिन में नहीं मिली लापता युवती तो करेंगे आंदोलन’

Tue, 11 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
'Missing girl not found in three days will do agitation'
बड़ौत में नगरपालिका में चैयरमैन के साथ बैठक करते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता। - फोटो : BARAUT
‘तीन दिन में नहीं मिली लापता युवती तो करेंगे आंदोलन’
विज्ञापन

बड़ौत। नगरपालिका परिषद में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं व पालिका चेयरमैन के बीच बैठक हुई। इसमें लापता युवती को बरामद कराने की मांग की गई।

कार्यकर्ताओं ने बताया कि बीते साल 5 दिसंबर को कैराना थाना क्षेत्र के ईसापुर फुरगान गांव के विशेष समुदाय का युवक गांव में जन सेवा केंद्र चलाता था। उसके चार बच्चे हैं। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने मामा के यहां रहने आई युवती को बहला फुसलाकर लेकर चला गया। इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने एडिशनल एसपी, एसपी, सीओ आदि से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। लेकिन तीन माह बाद भी युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। इस मामले में नामजद सात लोगों की अब तक गिरफ्तारी भी नहीं हो पाई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए हिंदू जागरण मंच बागपत, अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ, ब्राह्मण कल्याण एकता समिति, स्वदेशी जागरण मंच हिंदू युवा वाहिनी, गोस्वामी युवा समिति सनातन धर्म, प्रचारिणी महासभा भारत विकास परिषद, लायंस क्लब, विश्व हिंदू परिषद, विश्व त्यागी परिषद ने चेतावनी दी है कि 72 घंटे में लापता युवती की बरामदगी नहंी हुई तो सर्वसंगठन बेटी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले महापंचायत आयोजित कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह फैसला लिया गया है कि तीन दिन बाद फिर से सर्वसंगठन की बैठक कर इस मामले में रणनीति बनाई जाएगी। मौके पर चेयरमैन अमित राणा, मधुसूदन शास्त्री, अंकित बडौली, नितिन जैन, आचार्य उमेश कौशिक, राजीव भारद्वाज, अरविंद बोहला, नितिन गोस्वामी, अजय नेरवाल, अशोक प्रधान, संजीव तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed