फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   missed call se pata lagega mareej ne dawa khayi

HIV से छुटकारा पाने के लिए करें मिस्ड कॉल, सरकार ने निकाला नया तरीका

Tue, 11 Apr 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Tue, 11 Apr 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
missed call se pata lagega mareej ne dawa khayi
एचआईवी से ऐसे बचे

बागपत में टीबी और एड्स पीड़ितों के नियमित उपचार के लिए विभाग ने मिस्ड कॉल की सुविधा शुरू की है। मरीज को दवा खाकर दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करनी होती है। अगर मिस्ड कॉल नहीं मिली तो मरीज ने दवा नहीं खाई, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंचकर हाल जानती है।

विज्ञापन


नियमित उपचार के लिए इन बीमारियों से ग्रस्त रोगियों के लिए टोल फ्री नंबर की व्यवस्था की गई है। एचआईवी से पीड़ित मरीजों को जो दवाइयां दी जा रही है उस पर ही एक टॉल फ्री नंबर लिखा हुआ है, जिस पर हर रोज मिस्ड कॉल करना जरूरी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को मिस्ड कॉल के जरिए जानकारी मिलती है कि रोगी दवा खा रहे हैं या नहीं। जिले में पांच एचआईवी और टीबी के मरीजों का मिस्ड कॉल के जरिये अपडेट लिया जा रहा है। मरीज दवाई लेना भूल जाता है या कॉल नहीं कर पाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके घर पहुंचकर दवाइयां खिलाने के लिए पहुंच जाती है। जिला कार्यक्रम समन्वयक मनीष पांडेय ने बताया कि जो मरीज मिस्ड कॉल कर रहा है उसका रजिस्ट्रेशन पहले लखनऊ होता उसके बाद स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसीएमओ डॉ. रामेश्वर दयाल ने बताया कि यह व्यवस्था मार्च माह से शुरू हुई है। इससे एचआईवी के साथ-साथ टीबी के मरीजों का भी इसी प्रकार उपचार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की आेर से ऐसे अन्य कई कदम उठाए जा रहे हैं। उनका कहना है कि शासन से मिल रहे निर्देशों के अनुसार ही विभाग की ओर से अनुपालन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे मरीजों और उनके तीमारदारांे को काफी हद तक राहत मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed