{"_id":"620fe5712869a026247e578d","slug":"miscreants-entered-the-house-on-the-pretext-of-selling-clothes-looted-ten-thousand-kahkra-news-mrt5773891105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा बेचने बहाने घर में घुसे बदमाश, दस हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा बेचने बहाने घर में घुसे बदमाश, दस हजार लूटे
विज्ञापन
युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। नालापार बस्ती में कपड़ा बेचने के बहाद दो बदमाश दिनदहाडे़ एक मकान में घुस गए और युवक को नशीला पदार्थ सुंघा दस हजार रुपये की नगदी लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बदमाशों का सुराग लगा कार्रवाई की मांग की है। तीन दिन के अंदर लूट की यह दूसरी घटना है।
शुक्रवार की सुबह गिरोह के दो बाइक सवार युवक नालापार बस्ती में कपडे़ लेकर पहुंचे। उन्होंने बस्ती वासी गुल्लू पुत्र नानक से बाजार से सस्ते दामों पर पेंट और शर्ट का कपड़ा खरीदने के लिए कहा। गुल्लू पेंट शर्ट का कपड़ा पसंद कर रुपये लेने के लिए घर में चला गया। उसके पीछे पीछे एक बदमाश भी अंदर पहुंच गया और उसे नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर मकान की अलमारी में रखे दस हजार रुपये लूट ले गया। कुछ देर बाद परिजन घर पर पहुंचे तो उन्हें गुल्लू बेहोश पड़ा मिला। परिजन तुरंत उसे एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए और उपचार कराया। करीब दो घंटे बाद होश आने पर गुल्लू ने परिजनों को घटना के बारे मे बताया। इसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
तीन दिन में इस तरह लूट की यह दूसरी घटना
खेकड़ा। कोतवाली क्षेत्र में कुछ दिनों से फेरी पर कपडे़ बेचने के बहाने लूट करने वाला गिरोह सक्रिय बना हुआ है। इसी गिरोह के बदमाश दो दिन पूर्व बसी गांव में भी महिला सुमन पत्नी संजू के घर में घुसकर 26,500 रुपये की नगदी और दो लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने चांदी के जेवर लूटकर ले गए थे। पीड़िता सुमन ने भी कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। मगर, पुलिस गिरोह के किसी भी सदस्य को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद बने हुए है।
विज्ञापन
पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। जल्दी ही बदमाशों का सुराग लगा कार्रवाई की जाएगी। - युवराज सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, खेकड़ा