शरारती तत्वों ने दीवार तोड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सुन्हैडा में बंदपुर मार्ग पर स्थित नवनिर्मित ईदगाह की दीवार का कुछ हिस्सा रविवार की रात्रि में शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सोमवार की सुबह इसे लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा शांत किया। साथ ही अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
सूचना पर सीओ श्वेताभ पांडेय, एसडीएम आदित्य प्रजापति और थाना प्रभारी बागपत मुकेश कुमार भी पहुंचे और लोगों से बात कर दोषियों का जल्द सुराग लगाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष ने तुरंत ही मजदूरों को बुलवा निर्माण सामग्री मंगवाकर क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य शुरू कराया।
उधर, अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर कहा जो तत्व समाज में जहर घोलने का कार्य करते हैं, उन पर नजर रखे और गोपनीय ढंग से पता लगा बताए, ताकि समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। ग्राम प्रधान जयदेव सिंह, आमिर, रफीक, रशीद, शौकीन, हकीमू, नाजर, नूरे, इकबाल आदि मौजूद रहे।