{"_id":"5f70da428ebc3e9b9b45404c","slug":"minor-conflict-two-sides-clash-five-injured-baghpat-news-mrt5034064151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी में दो पक्षों में संघर्ष, पांच घायल
विज्ञापन
किरठल का मामला, घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
रमाला। थाना क्षेत्र के किरठल गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। लाठी डंडे चले। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के कई लोगों को पुलिस थाने लेकर आई है। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
रविवार रात किरठल गांव में पम्मी और प्रमोद पक्ष के बीच मामूली कहासुनी को लेकर शाम को कहासुनी हुई थी। तब मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए थे। रात करीब साढ़े दस बजे दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चले, जिससे गली में भगदड़ मच गई। इस बीच किसी ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों के कई लोगों को थाने लेकर आई। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।