फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mill workers' strike continues

मिल कर्मचारियों का धरना रहा जारी

Fri, 28 Oct 2022 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mill workers' strike continues
मलकपुर चीनी मिल में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : BARAUT
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में चल रहा कर्मचारियों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। मिल प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बहाल नहीं किए जाने को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना था कि कर्मचारियों और मिल प्रबंधन के बीच एक समझौता हुआ था जिसका पालन नहीं हुआ है। यहीं कारण है कि फिर से मिल कर्मचारियों ने हड़ताल करने को मजबूर हुए। यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह व महामंत्री रविंद्र ने बताया कि कुछ कर्मचारी मिल में काम करने के लिए चले गए थे, मांग पूरी न होने तक हड़ताल जारी रहेगी। उधर मिल अध्याशी विपिन चौधरी ने बताया कि हड़ताल लगभग खत्म हो चुकी है, ज्यादातर कर्मचारी काम पर लौट गए हैं, बाकी कर्मचारी भी जल्द काम पर लौट जाएंगे। मौके पर कर्मचारियों में यूनियन के अध्यक्ष नटवर सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, मोहन कुमार, हरिमोहन, बलराम, सूरजबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed