{"_id":"5e08f70a8ebc3e87dd3c8d86","slug":"mill-worker-suspend-baghpat-news-mrt4611604192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तौल लिपिक निलंबित, सुपरवाइजर का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तौल लिपिक निलंबित, सुपरवाइजर का वेतन रोका
विज्ञापन
पांच मिल कर्मी निलंबित, सुपरवाइजर का वेतन रोका
रमाला (बागपत)। सहकारी चीनी मिल, रमाला के प्रधान प्रबंधक ने कार्य में लापरवाही करने पर दो गन्ना तौल लिपिक और गन्ना केंद्रों के तीन चौकीदारों को निलंबित किया। साथ ही मिल के यार्ड पर तैनात एक सुपरवाइजर का एक दिन का वेतन रोक दिया। इससे मिल के स्टाफ में हड़कंप मच गया है।
सहकारी चीनी मिल, रमाला के प्रधान प्रबंधक आरबी राम चीनी परता बढ़ाने को लेकर काफी गंभीर है। रविवार को चैन पर क्रय केंद्रों से गन्ना लेकर आए ट्राला के निरीक्षण के दौरान कंडेरा गांव के ए क्रय केंद्र से खराब गन्ना लेकर आने पर वह नाराज हो गए। उन्होंने तौल लिपिक किशोर कुमार को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा। वही यार्ड के सुपरवाइजर विनय कुमार का एक दिन का वेतन रोका गया।
दूसरी तरफ मिल के प्रधान प्रबंधक आर बी राम ने शाम के समय कंडेरा गांव के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां उन्हें डी क्रय केंद्र पर ताजे गन्ने को वजन बढ़ाने के लिए पानी भरे प्लाट पर डाला गया। उन्होंने तौल लिपिक सुधीर और चौकीदार विरेंद्र की लापरवाही पर उसे निलंबित कर दिया। वही सी क्रय केंद्र के चौकीदार विनोद और सहदेव को निलंबित किया। प्रधान प्रबंधक ने कहा मिल के प्रति लापरवाही बर्दास्त नहीं होगी। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान बासी गन्ना, पत्ती युक्त, अगोला सहित गन्ना लेकर क्रय केंद्र व मिल गेट पर लेकर आएगा तो उसका बांड बंद कर दिया जाएगा और उसका कोई सट्टा संचालित नहीं किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि स्वच्छ साफ सुथरा गन्ना ही मिल को आपूर्ति करें। यदि किसान मिल को साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करेगा तो उसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अब मिल की रिकवरी 11 पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों को गन्ने की नयी प्रजाति के विस्तारीकरण के लिए जल्द ही मिल परिसर में गोष्ठी होगी। इसमें किसानों की समस्याओं का समाधान भी कराया जाएगा। इस दौरान मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप भी रहे।