फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mill administration and workers' talks failed

काम पर वापस लौटने पर मांगों पर किया जाएगा विचार

Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Mill administration and workers' talks failed
काम पर लौटने पर मांगों पर किया जाएगा विचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। मलकपुर चीनी मिल में चल रही हड़ताल को लेकर शनिवार को मिल प्रशासन व कर्मचारियों के बीच वार्ता विफल रही। मिल प्रशासन ने काम पर लौटने पर मांगों पर विचार करने की बात कही। इस पर कर्मचारियों ने इनकार कर दिया और हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
बीती 13 अक्तूबर को मलकपुर चीनी मिल के कर्मचारियों ने बोनस व एरियर की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की थी। मजदूरों ने बताया कि इसी साल जनवरी में उनकी ओर से हड़ताल की गई थी। मिल अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मध्यस्थता के दौरान मांगों को भविष्य में पूरा करने का आश्वासन दिया था। दूसरा सीजन शुरू हो गया है। उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की।
विज्ञापन

इसी को लेकर गत शुक्रवार को मेरठ में उपश्रमायुक्त की मध्यस्थता में हुई बैठक भी कर्मचारी की वार्ता विफल हो गई थी। वहीं, शनिवार को फिर से हड़ताल को लेकर मिल प्रशासन ने कर्मचारियों के साथ वार्ता की। हटाए गए चारों कर्मचारियों को वापस बुलाने व अन्य मांगों को पूरा करने की बात रखी। वहीं, मिल प्रशासन ने काम पर लौटने पर ही मांगों को पूरा करने के लिए विचार करने की बात रखी। इस पर वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, 31 अक्तूबर से मिल सत्र शुरू करने के लिए गन्ना किसानों व शासन का दबाव है। इस संबंध में मिल अध्यासी विपिन चौधरी ने बताया कि अब उनके हाथ में कुछ नहीं रह गया है। मिल प्रबधन ने उन्हें अब नई नियुक्तियां निकालने के लिए भी कह दिया है। नई नियुक्तियां करने के बाद मिल का पेराई सत्र शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed