फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meters will not be allowed on tube wells

ट्यूबवेलों पर नहीं लगने देंगे मीटर

Wed, 17 Aug 2022 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Meters will not be allowed on tube wells
थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह के आवास पर बैठक करते किसान यूनियन के पदाधिकारी - फोटो : BARAUT
ट्यूबवेलों पर नहीं लगने देंगे मीटर
विज्ञापन

बागपत, बड़ौत। कोताना रोड पर मंगलवार को थांबेदार चौधरी ब्रजपाल सिंह के आवास पर किसानों की हुई बैठक में ऊर्जा निगम द्वारा ट्यूबवेलों पर लगाए जा रहे मीटरों को लेकर आक्रोश जताया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऊर्जा निगम नहीं माना तो पुरजोर तरीके से ट्यूबवेलों पर लगने वाले मीटरों के कार्य का विरोध किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। नलकूपों पर मीटर लगवा कर किसानों को बर्बाद करने पर तुली है।
बैठक की अध्यक्षता चौधरी ब्रजपाल ने व संचालन विक्रम आर्य ने किया। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीट रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों के नलकूप पर मीटर लगा कर बर्बाद करने पर तुली है। किसानों को बर्बाद करने के लिए किसान विरोधी नीतियों पर काम किया जा रहा है। कहा कि सरकार द्वारा 14 दिन में गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने की बात कही थी। लेकिन घोषणा भी हवाई साबित हुई। समय से गन्ना मूल्य भुगतजान नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं, पहरा देने के बावजूद आवारा पशु फसल को पल भर में चट कर जाते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक वीरपाल राठी, आचार्य बलजोर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूबे सिंह, धर्मपाल चेयरमैन, चौबीस खाप चौधरी सुभाष चौधरी, नरेश तोमर, धीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed