फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Message of humanity given in epidemic also

महामारी में भी दिया मानवता का संदेश

Wed, 24 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Message of humanity given in epidemic also
11 अप्रैल 2020 को पीआरडी के जवान को खाना वितरित करते अधिवक्ता विवेक तंवर का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
कोरोना का एक साल
विज्ञापन

- लॉकडाउन के वक्त कई संगठन जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए
- किसी ने घर में बनाकर बांटे मास्क, किसी ने सैनिटाइजर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोरोना महामारी में लॉकडाउन के वक्त कई संगठन जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए। वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने किसी संगठन का इंतजार नहीं किया। ये लोग अकेले ही जरूरतमंदों की सहायता के लिए घरों से निकल पड़े। लॉकडाउन के दौरान मास्क और सैनेटाइजर जिंदगी का अहम हिस्सा हो गया था। मेडिकल स्टोरों पर भी मास्क और सैनिटाइजर कमी हो गई थी और ये आसानी से नहीं मिल रहे थे। कीमत भी ज्यादा वसूली जा रही थी। ऐसे में ये लोग सामने आए। किसी ने बाजार से खरीदकर तो किसी ने खुद अपने हाथ से मास्क तैयार कर लोगों को वितरित किया। ऐसे लोगों ने जमाने को मानवता का संदेश दिया।
यमुना इंटर कॉलेज के शिक्षक अशोक बंधु ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को मास्क का वितरण किया। इस काम में उन्होंने कॉलेज के स्काउट-गाइड के बच्चों को भी अपने साथ लिया। बच्चों को मुसीबत के समय एक-दूसरे की मदद करने की सीख दी।
विज्ञापन

सर्वोदय पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शिवानी शर्मा ने लॉकडाउन के दौरान मास्क की कमी देखी तो घर में ही इन्हें तैयार करने की ठान ली। सिलाई मशीन पर कई-कई घंटे काम करके उन्होंने मास्क तैयार किए। पिता राजपाल शर्मा, मां सुनीता शर्मा, भाई अनिरुद्ध शर्मा की सहायता से अपने हाथों से बनाए मास्क सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट रोड निवासी कारोबारी संजय प्रजापति ने लॉकडाउन में सैनिटाइजर की कमी और बढ़ती कीमतें देखते हुए जरूरतमंदों की मदद करने का निर्णय लिया। उन्होंने बागपत में ही नहीं आसपास के जिलों में भी लोगों को निशुल्क सैनिटाइजर का वितरण किया।
देशराज मोहल्ला निवासी समाजसेवी भारत गौरव ने भी सैनिटाइजर की कमी देखते हुए प्रशासन से अनुमति ली। इसके बाद बाइक पर ही वह सैनिटाइजर वितरित करने निकल पड़े।

मुन्नालाल एनक्लेव निवासी अधिवक्ता विवेक तंवर भी लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद को आगे आए। उन्होंने अपने घर पर ही खाना तैयार कराया। इसके बाद जरूरतमंदों तक पहुंचे और उन्हें खाना व मास्क आदि वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed