फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Message of environmental protection given through Rangoli

शैक्षिक संस्थाओ में धूमधाम से मनाया गया दीपो का त्योहार

Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given through Rangoli
रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शैक्षिक संस्थानों में शनिवार को दीपावली धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और पानी बचाने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने रंगोली बनाई। इस मौके पर स्कूल में दीप सज्जा प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों को प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की अपील की। प्रतियोगिता में बबलेश कुमार, कृष्णा, राजीव, अंतिम, हिमांशी, शिवानी, रेनू, वैशाली, आंचल के अलावा आयुषी, श्रुति, नव्या, हिमाद्री, प्रिंसी, रिद्धिमा, ईशा, सुहाना, वैष्णवी, अंजली मौजूद रहीं।
विज्ञापन

स्यादवाद इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन एंड रिसर्च सेंटर में शनिवार को दीपावली मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान में मेहंदी, रंगोली और दीपक सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। मौके पर विशेष अतिथि रामपाल नेहरा, चेयरमैन नगेंद्र गोयल, सचिव शिखर चंद जैन, निदेशक प्रवीण कुमार, मोहित, कमला, उमा, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएवी पब्लिक स्कूल में रंगोली, दीपक व मोमबत्ती सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कोनार्क विद्यापीठ में विद्यार्थी राम-सीता की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। तीसरी से पांचवीं के छात्रों ने दीप सजाए और छठी से आठवीं के छात्रों ने अपनी कक्षाओं को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजाया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र धामा, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, रोहित पूनिया, सविता शर्मा, शालू जैन, आदित्य शर्मा, राखी धामा, शालिनी शर्मा, अंशु धामा, रमा तेवतिया मौजूद रहीं।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में तीसरी से पांचवीं कक्षा के बीच दीपक बनाओ प्रतियोगिता में पांचवीं कक्षा प्रथम, चौथी कक्षा दूसरे और तीसरी कक्षा तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर स्कूल के निदेशक प्रमोद पंवार, प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, प्रबंधक जयचंद दरोगा, समिति के सदस्य देवेंद कुमार, हरेंद्र कुमार, अवध कुमार मौजूद रहे।

उधर, शहीद मनवीर नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बली में थाल सज्जा, दीप सज्जा और रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थाल सज्जा में प्रिया त्यागी प्रथम और कलश सज्जा में सना प्रथम स्थान पर रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में रितु प्रथम स्थान पाया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता, अति विशिष्ट अतिथि कौशल त्यागी, स्कूल के संस्थापक पुरुषोत्तम पंवार, प्रधानाचार्य सीमा, रश्मि शर्मा, नीतू, काजल शर्मा, नेहा शर्मा, यशिका, नेहा, अंजू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed