{"_id":"622a4e109939ce5d2c1c5407","slug":"message-given-to-save-daughter-teach-daughter-baraut-news-mrt5799042192","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर नशे में वाहन लेकर निकले तो कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर नशे में वाहन लेकर निकले तो कटेगा चालान
विज्ञापन
यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चालक फर्राटा भर रहे हैं। जिस कारण सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। इसमें नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त होली पर सड़क हादसे रोकने के लिए ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान भी चलाया जाएगा।
सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट सफर करने, तीन सवारी बैठाने, हाईस्पीड, कार सवार बिना सीट बेल्ट, रांग साइड चलने, रेड लाइट जंप करने वालों के खिलाफ चालान किए जा रहे हैं। इस बारे में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है। चेकिंग के दौरान लाइसेंस नहीं मिलता है तो उन्हें सीज किया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों के परिजनों से भी अपील है कि वे नाबालिगों को वाहन चलाने को न दें। जब तक उनके पास लाइसेंस न हो वाहन लेकर सड़क पर न उतरें। वाहन लेकर घर से निकलने वालों को जागरूक करें। जिससे कि वे सुरक्षित रहेें।