{"_id":"6a41f8a17dd657c705056e4a","slug":"merut-army-major-booked-over-dowry-harassment-sexual-abuse-and-murder-conspiracy-allegations-2026-06-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Meerut: मेजर पति, सास-ससुर पर दहेज व यौन उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: मेजर पति, सास-ससुर पर दहेज व यौन उत्पीड़न और हत्या की साजिश का आरोप, मुकदमा दर्ज
Mon, 29 Jun 2026 10:16 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:16 AM IST
सार
मेरठ के कंकरखेड़ा में एक महिला ने अपने मेजर पति, सास और ससुर पर दहेज उत्पीड़न, यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने मेजर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दहेज में एक करोड़ रुपये और गाड़ी मांगने का आरोप
पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2015 में सेना में मेजर पद पर तैनात अधिकारी से हुई थी। वर्तमान में पति की तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष एक करोड़ रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग को लेकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का भी आरोप
महिला ने अपने ससुर पर अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर ससुर ने लाइसेंसी पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसकी निजी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उन्हें सामाजिक माध्यमों और मोबाइल के जरिए रिश्तेदारों एवं परिचितों को भेजा। पीड़िता का दावा है कि इन्हीं तस्वीरों के आधार पर उस पर तलाक का दबाव बनाया गया।

हत्या की साजिश रचने का भी आरोप
शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने अपने एक मित्र के साथ मिलकर सड़क दुर्घटना का रूप देकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में किए जाने के बाद कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच में जुटी पुलिस
क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।