फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Mercury three degrees, snow littered sheet

पारा तीन डिग्री पर, बिछी पाले की चादर 

Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 15 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mercury three degrees, snow littered sheet
फसलों पर पाले की चादर - फोटो : अमर उजाला
बागपत। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। खेतों में पाले की चादर बिछ गई। धूप जरूर खिली, लेकिन हवा के चलते लोगों को सर्दी से राहत मिलती नजर नहीं आई। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना है। ठंड से दाहा में वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन


पिछले कई दिन पारा तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे है। शनिवार सुबह कोहरे का असर नहीं दिखा, लेकिन पारा तीन डिग्री तक गिरने के कारण पाले की चादर बिछ गई। खेतों के अलावा देहात में तालाबों के किनारे पाले की चादर सुबह सात बजे तक बिछी रही। हाईवे पर दुपहिया वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। संख्या भी कम ही नजर आई। लोग खेतों में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते नजर आए। धूप जरूर निकली, लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिली। दोपहर बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया। हवा की रफ्तार नौ किमी प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन में बारिश की संभावना जताई है। ठंड अधिक होने के कारण लोग अपने घरों में कैद हो गए। सर्द हवा के कारण ठंड बढ़ तो दाहा गांव में 95 वर्षीय वृद्ध आनंद सिंह पुत्र टीकाराम की सर्दी के कारण मौत हो गई। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


अलाव जलाने की मांग
दाहा/रमाला। सर्दी को देख लोगों ने अलाव जलाने की मांग की। दाहा गांव निवासी जैन कुमार जैन ने और रमाला निवासी उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम एसोसिएशन के संयुक्त सचिव बब्बू चौहान ने जिला प्रशासन से सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग की। सर्दी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे देख अलाव जलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed