फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   meeting in block, ruckus

ब्लाक में बुलाई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी बैठक

Thu, 25 May 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत Updated Thu, 25 May 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने ग्राम सचिवों समेत अन्य विभागीय अधिकारियों पर विकास कार्यों में अनदेखी और गांव में न आने का आरोप लगाकर हंगामा किया। हालांकि बीडीओ और एडीओ पंचायत ने ग्राम प्रधानों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


  बुधवार को ब्लाक में तैनात बीडीओ प्रेमचंद ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए ब्लाक के गांवों के ग्राम प्रधानों को बुलाया। कार्यक्रम के अनुसार अधिकांश ग्राम प्रधान बैठक में समय रहते पहुंच गए। जैसे ही बीडीओ ने बैठक शुरू की। वैसे ही ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों में अनदेखी का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधानों ने कहा गांव में कोई भी मजदूर काम करने को तैयार नहीं है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने ग्राम सचिवों पर गांव में न आने का भी आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देखकर बीडीओ प्रेमचंद,  एडीओ पंचायत रणधोल सिंह, ग्राम सचिव सुधीर चौहान, ग्राम सचिव सुधीर तोमर और वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक ने ग्राम प्रधानों को समझाकर शांत किया। इसमें अनिल एडवोकेट, रणधीर सिंह, विकास, प्रवेश त्यागी, रविंद्र प्रधान, बिल्लू प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed