फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut Weather: Daytime Heat Continues, Relief at Night; Similar Conditions Expected for 2-3 Days

मेरठ: दिन में गर्मी का असर बरकरार, रात में राहत; अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Mon, 21 Sep 2026 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Sep 2026 11:23 AM IST
सार

मेरठ में दिन में तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि रात में तापमान गिरने से राहत मिल रही है। अगले दो-तीन दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Meerut Weather: Daytime Heat Continues, Relief at Night; Similar Conditions Expected for 2-3 Days
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितंबर के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, जबकि रात में तापमान में गिरावट के चलते कुछ राहत मिल रही है। सोमवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। धूप निकलने के बाद गर्मी का असर बढ़ गया और दोपहर में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिन-रात के तापमान में बढ़ा अंतर
दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है। रात के समय हवा चलने और तापमान में कमी आने से मौसम अपेक्षाकृत राहत देने वाला रहता है। हालांकि, दिन में धूप की तपिश के कारण गर्मी बनी हुई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि फिलहाल दिन के तापमान में बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सियासत: मेरठ में नितिन नवीन और योगी आदित्यनाथ; संगठन की जमीनी तैयारियों की करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
अगले दो-तीन दिन तक मौसम का मिला-जुला असर बना रह सकता है। दिन में गर्मी और धूप का असर रहेगा, जबकि रात के समय मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने की संभावना है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

सुबह और रात के समय मौसम में हल्की ठंडक का अहसास बढ़ सकता है, लेकिन दिन में गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार कम हैं।

हवा की गुणवत्ता भी धीरे-धीरे हो रही खराब
बारिश का दौर कम होने और मौसम में नमी बने रहने के कारण हवा की गुणवत्ता में भी धीरे-धीरे बदलाव दिखाई दे रहा है। प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में हवा की गति कम रहने पर प्रदूषक तत्व वातावरण में अधिक समय तक बने रह सकते हैं, जिससे एक्यूआई और खराब होने की संभावना है। ऐसे में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर अधिक महसूस हो सकता है।

दिनचर्या पर भी दिख रहा मौसम का असर
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई दे रहा है। दिन में गर्मी के कारण लोग परेशान हैं, जबकि रात में राहत मिलने से मौसम कुछ अनुकूल बना हुआ है। फिलहाल लोगों को दिन में तेज धूप से बचाव के साथ बदलते मौसम में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed