फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut Murder Case: Arun body was cremated in sad atmosphere in village of Baghpat

मेरठ अरुण हत्याकांड: गुस्से में पूरा गांव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, पत्नी ने कराया था मर्डर

Fri, 29 Dec 2023 06:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 29 Dec 2023 06:02 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में अरुण की हत्या के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं, शुक्रवार को अरुण के शव का ट्योढ़ी गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
Meerut Murder Case: Arun body was cremated in sad atmosphere in village of Baghpat
अरुण का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत क्षेत्र के ट्योढ़ी गांव में शुक्रवार को अरुण का शव पहुंचा तो लोगों में गम का माहौल हो गया। वहीं, अरुण का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जहां लोगों में अरुण के जाने का गम था तो वहीं पत्नी के खिलाफ हत्या कराए जाने का गुस्सा था। इस गम और गुस्से के बीच अरुण के शव का अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने कहा कि अरुण की पत्नी ने बहुत बड़ा अपराध किया है।

विज्ञापन


बता दें कि ट्योढ़ी गांव के सत्यवीर के बेटे अरुण प्रजापति की बृहस्पतिवार शाम को धनवाली मंदिर रजबहे पटरी और मेरठ करनाल हाईवे के बीच गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जांच में पता चला कि पत्नी अर्चना ने ही नाटकीय अंदाज में प्रेमी से हत्या कराई थी। इस घटना से रात से ही गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद अरुण के शव को गांव लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ पड़ी। गमगीन माहौल में अरुण का अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने कहा कि अरुण की पत्नी ने यह सही नहीं किया। उसने परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया। वह अरुण को सच बता देती तो उसके बाद अरुण कोई फैसला ले लेता। पूरा गांव अर्चना को कोस रहा है।

अरुण को जबरदस्ती अपने साथ ले गई थी अर्चना
अंतिम संस्कार के दौरान रोते हुए मृतक के भाई अंकुर ने बताया कि भाई अरुण मीशो ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में मैनेजर थे। पिछले कुछ दिनों से वर्क फ्रॉम होम चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे अर्चना जबरन अरुण को अपने साथ दवाई लाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गई थी। कई बार अरुण ने इंकार भी किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस तरह साफ है कि अर्चना ने प्रेमी के साथ मिलकर पहले ही अरुण की हत्या की योजना बनाई हुई थी। अंकुर ने कहा कि यदि उन्हें पता होता तो भाई को अर्चना के साथ नहीं जाने देते।

विज्ञापन

जून में हुई थी अर्चना से शादी
पिछले साल बड़े भाई अंकुर की शादी हो जाने के बाद इस साल 22 जून 2023 को अरुण प्रजापति की शादी कुशावली जनपद मेरठ की रहने वाली अर्चना से हुई थी। दोनों बेटों व बेटी की शादी हो जाने के बाद परिवार काफी खुश था।

यह भी पढ़ें: मैनेजर की हत्या: छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी ने नाटकीय अंदाज में कराया मर्डर, कोई भांप न पाया शातिर दिमाग

दो माह पहले युवक की मौत से गम में था परिवार, फिर छाया मातम
परिवार काफी खुशहाल था, लेकिन दो महीने पहले अरुण के चचेरे भाई अभिषेक (28) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अभिषेक की मौत का गम अभी परिवार भूल भी नहीं सका था कि अब अरुण की हत्या से एक बार फिर परिवार में कोहराम मच गया। अरुण की हत्या से मां वीरमती, पिता  सत्यवीर, चाचा रमेश चंद्र, भाई अंकुर व बहन नेहा समेत सभी गम में है।

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed