फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Meerut girl along with father and uncle formed inter-state thug gang, all three arrested

पिता व मामा के साथ मिलकर मेरठ की युवती ने बनाया अंतर्राज्यीय ठग गिरोह, तीनों गिरफ्तार

Sat, 21 Aug 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Meerut girl along with father and uncle formed inter-state thug gang, all three arrested
बागपत कोतवाली पुलिस हिरासत में ठगी की युवती और उसके पिता व मामा। - फोटो : BAGHPAT
- व्यापारियों को फोन करके सामान मंगवाती थी युवती, पिता और मामा सामान लेकर हो जाते थे गायब
विज्ञापन

- बागपत, मेरठ, दिल्ली, हरियाणा में व्यापारियों से ठगी की 20 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुका गिरोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मेरठ की एक युवती ने पिता ओर मामा के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय ठग गिरोह बना लिया और व्यापारियों से ठगी करनी शुरू कर दी। युवती फोन करके सामान मंगवाती थी और पिता व मामा उस सामान को लेकर गायब हो जाते थे। बागपत व अग्रवाल मंडी टटीरी के दो व्यापारियों से पिछले सप्ताह ठगी होने के बाद पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी, जिनको बागपत से पकड़ा गया है। यह गिरोह बागपत, मेरठ, दिल्ली, हरियाणा में 20 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुका है और इन पर करीब 15 मुकदमे दर्ज है।
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी प्रवीण कुमार जैन किरयाना के सामान के थोक विक्रेता है। उनके पास 17 अगस्त की सुबह को मोबाइल पर किसी महिला का फोन आया और उसने खुशी शर्मा नाम बताते हुए घी के दस टिन व सरसों के तेल का एक टिन बागपत में दिल्ली रोड पर मंगवाया था। प्रवीण जैन ने घी व तेल के टिन रिक्शा में रखवाकर बागपत में बताए गए पते पर भेज दिए थे। वहां दो लोगों ने महिला से बात कराई और टिन को कैंटर में रखवाकर चले गए। उस महिला ने कहा था कि वह दिल्ली रोड पर एक बाइक के शोरूम पर मौजूद है और वह उससे वहां आकर पैसे ले जाए। शोरूम पर खुशी शर्मा नाम की कोई महिला नहीं मिली तो उनके साथ ठगी होने का पता चला। इससे तीन दिन पहले ही इस तरह बागपत निवासी व्यापारी मानकचंद जैन से बिजली के तार की ठगी की गई थी।
विज्ञापन

कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि उसी समय से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी। तीनों को पकड़कर पूछताछ की गई तो पता चला कि वह मेरठ के जागृति विहार के रहने वाले खुशबू जैन, उसके पिता अरुण जैन व मामा अजय जैन है। वह बागपत, मेरठ, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत में 20 से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने उनके पास से एक कार, सामान बेचकर मिले 20 हजार रुपये बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों ने पुलिस का आभार जताया
अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापारियों से ठगी करने वालों को पकड़ने पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ बागपत के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा के साथ पहुंचे व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर अजय शर्मा, अग्रवाल मंडी टटीरी पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का सम्मान करने के लिए एक कार्यक्रम किया जाएगा। इस दौरान अग्रवाल मंडी टटीरी के व्यापार संघ के उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष श्रेयांश जैन, स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष श्रीपाल वर्मा, जैन समाज के अध्यक्ष संजय जैन, विनीत गोयल सतीश जैन, बागपत व्यापारी संघ के महामंत्री देवेंद्र गुप्ता, संरक्षक राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed