{"_id":"5d9841a78ebc3e93dc480027","slug":"meerut-cyber-cell-busted-a-gang-who-transact-money-from-people-bank-account-through-otp","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ओटीपी के जरिए बैंक खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे बनाते थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ओटीपी के जरिए बैंक खाते से रकम उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे बनाते थे शिकार
Sat, 05 Oct 2019 12:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 05 Oct 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शनिवार को साइबर सेल की टीम ने ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कई आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि गिरोह के सदस्य ठगी के जरिए लोगों के बैंक खातों से मोटी रकम उड़ाकर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस गिरोह ने ठगी के लिए एक कंपनी बनाई हुई थी। वहीं कंपनी में शामिल लोगों की बैंकों में जबरदस्त सेटिंग थी जिसके जरिए ये धोखधड़ी का खेल चल रहा था।
विज्ञापन
बताया गया कि गिरोह के सदस्य पहले खाता धारकों का मोबाइल नंबर ले लेते और बैंकखाते में गड़बडी की बात कहकर उन्हें फोन करते।
बैंक की सारी जानकारियों मांगते और खाताधारक के मोबाइल पर आया ओटीपी मांग लेते। ओटीपी बताते ही व्यक्ति के अकाउंट से मोटी रकम कट जाती थी। पुलिस के अनुसार यह गिरोह अब तक सैंकड़ों लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/