{"_id":"5e2c78508ebc3e4b1c55675d","slug":"martyrs-remembered-with-patriotic-songs-kahkra-news-mrt4657259144","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
देशभक्ति गीतों से शहीदों को किया याद
खेकड़ा। चांदीनगर क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी गांव स्थित इंद्रजीत मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों से शहीदों को याद किया।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य के साथ देशभक्ति गीत गाकर सभी का मन मोह लिया। भारत माता की धरती पर शहीद क्रांतिकारी वीरों को नमन किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं में देशप्रेम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शहीदों को याद कर उनके क्रांतिकारी कदमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक महकार सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार, शिक्षक, शिक्षिकाए स्वाति, योगेश ,भूपेंद्र ज्ञानेंद्र, छात्र, छात्राए मानसी, पायल, शगुन, तन्वी ,सचिन, निशांत, विशाल, प्रिंस, मनीष शिवम, नितिन, तुषार, अवनीश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा खेकड़ा स्थित कोणार्क विद्यापीठ में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र धामा, समेत सभी शिक्षक, शिक्षिकाए मौजूद रहे।