फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Martyr status to the jawan who went missing 13 years ago

13 साल पहले लापता हुए जवान को मिला शहीद का दर्जा

Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Martyr status to the jawan who went missing 13 years ago
बागपत जिले के गांव सिंघावली अहीर निवासी बीएसएफ के जवान संजय कुमार को 13 साल बाद शहीद का दर्जा मिलने - फोटो : BAGHPAT
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान को लापता होने के 13 साल बाद शहीद का दर्जा मिला है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी सोमवार को उसके घर पहुंचे तथा शहीद का दर्जा दिए जाने का पत्र उनकी पत्नी को सौंपा। इस तरह 13 साल बाद पति को शहीद का दर्जा मिलने पर पत्नी भावुक हो गई।
विज्ञापन

सिंघवाली अहीर निवासी संजय कुमार पुत्र स्वर्गीय मांगेराम शर्मा का 15 जनवरी 2003 को सीमा सुरक्षा बल में आरक्षी के पद पर चयन हुआ था। वर्ष 2009 में संजय ड्यूटी के दौरान पशु तस्करों का पीछा करते हुए नदी में गिर गए थे। इसके बाद से वह लापता थे। जवान की पत्नी पूनम अपने दो वर्ष के बेटे को लेकर कई साल तक दिल्ली में सीमा सुरक्षा बल के कार्यालय और अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटती रही, मगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्हें किसी से मदद नहीं मिली तो थक हार कर बैठ गईं। सोमवार को सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी सिंघावली अहीर गांव में संजय के घर पहुंचे। उन्होंने संजय को शहीद का दर्जा दिए जाने की जानकारी दी। संजय की पत्नी पूनम शर्मा को इससे संबंधित प्रमाण पत्र सौंपा। जिसके पाकर पूनम भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पति को शहीद का दर्जा मिलने पर वह गर्व महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन

नाव से गिरकर लापता हुए थे संजय
संजय कुमार 22 अक्टूबर 2009 को बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की 151 बटालियन की चौकी वजीतपुर पर तैनात थे। वहां वे पशु तस्करों को पकड़ रहे थे तो उस दौरान वह नदी में गिर गए थे। काफी तलाश करने के बाद भी उनका सुराग नहीं मिल सका था। इसके बाद से पत्नी उनकी सकुशल बरामदगी की गुहार लगा रही थीं। संजय कुमार भले ही नहीं मिल सके परंतु अब उन्हें शहीद का दर्जा मिलने से पत्नी को कुछ सकून जरूर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed