{"_id":"5f5a739d8ebc3e445632d84c","slug":"marriage-without-dowry-in-lockdown-cost-the-married-woman-baraut-news-mrt5005382186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में बिना दहेज शादी करना विवाहिता को पड़ा महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में बिना दहेज शादी करना विवाहिता को पड़ा महंगा
विज्ञापन
पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला
बड़ौत। लॉकडाउन के दौरान बिना दहेज के शादी करना नगर की एक युवती और उसके परिवार को महंगा पड़ गया। अनलॉक की शुरूआत से ही युवती पर घर से पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी न करने पर विवाहिता को गत देर शाम मारपीट कर घर से निकाल दिया। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर गुहार लगाई।
पीड़ित गुलिस्ता पुत्री अशरफ नगर की छपरौली चुंगी की रहने वाली है। लॉकडाउन के दौरान 17 अप्रैल 2020 को परिवार ने उसकी शादी खामपुर गांव के राज पुत्र सलीम के साथ बिना दहेज की थी, शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा, लेकिन अनलॉक की शुरूआत होते ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले गुलिस्ता को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। फिलहाल दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर गत रात्रि ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और पांच लाख रुपये लाने पर ही घर में घुसने की बात कहीं। पीड़ित ने परिवार को आपबीती बताई। बृहस्पतिवार को पीड़ित के मायके वाले कोतवाली पहुंचे और दहेज की मांग को लेकर पति सहित अन्य चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।