फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Market filled with pitchers for Holi

होली के लिए पिचकारियों से पटा बाजार

Tue, 23 Mar 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Market filled with pitchers for Holi
बड़ौत। होली के त्योहार में अब महज दस शेष बचा है, इस कारण होली की तैयारी को लेकर बाजार में अब रौनक आ गई। रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोहने लगी है। इसमें मिसाइल पिचकारी, ड्रैगेन पिचकारी, छोटा भीम और डोरेमोन का काफी मांग है, हालांकि अभी तो खरीदारी की शुरुआत ही हुई है। दो-तीन दिनों के बाद बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

होली का त्योहार समाज के हर वर्ग के लोग खुशी खुशी मनाते हैं। त्योहार के समीप आते ही बाजार भी सज गया है। बाजार में रंग बिरंगी पिचकारी और रंग दुकानों पर सज गए हैं। सात ही कपड़ों की दुकान भी सज गई है। इसके अलावा होली को लेकर हलवाई की दुकान पर कई तरह की नमकीन और मिठाई सज गई है।
विज्ञापन

500-4000 रुपये तक के बिक रहा कुर्ता और पाजामा
बड़ौत। बाजार में छोटे से बड़े सभी उम्र के लोगों के अनुसार अलग-अलग डिजाइन का कुर्ता-पायजामा उपलब्ध हैं। कपड़ा व्यवसायी संजीव ने बताया कि इस बार 500 से 4000 रुपये तक का कुर्ता और पाजामा बाजार में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों के लिए लोग कुर्ता और पाजामा, धोती सेट कुर्ता के अलावा टी शर्ट, शर्ट पैंट, शेरवानी, मोदी सूट, शॉट फ्रॉक, लांग फ्रॉक कैफ्री सेट, जींस टॉप, लैगिन सेट, बाजीराव मस्तानी सूट, चूड़ीदार व पटियाला सूट सहित विभिन्न लेटेस्ट डिजाइनों के कपड़े मंगाएगए हैं। फिलहाल होली की खरीदारी का अभी आरंभ मात्र हुआ है, लेकिन दो-तीन दिनों के बाद से खरीदारों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिसाइल, ड्रैगेन, छोटा भीम व डोरेमॉन पिचकारी की मांग
बड़ौत। होली का त्योहार हो और पिचकारी की बात नहीं हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। बाजार में अलग-अलग दुकानों पर रंग-बिरंगी व आकर्षक पिचकारियां बच्चों का मन मोह रही हैं। वैसे तो गन पिचकारी, बैलून पिचकारी, पाइप पिचकारी, पेंसिल पिचकारी, मछली व वोडाफोन टैटू पिचकारी, टैंक पिचकारी, बैग पिचकारी, गुलाल वाला सिलेंडर सहित अन्य पिचकारी को व्यापक पैमाने पर बाजार में उतारा गया है, लेकिन इसके अलावा मिसाइल, ड्रैगेन, छोटा भीम व डोरीमॉन पिचकारी का मांग काफी है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मुखड़े व अन्य सजावटी सामग्रियों से भी दुकानें सज गई है। दुकानदार अंकुर जैन ने बताया कि इस बार 200 रुपये से 1500 रुपये तक की पिचकारी बाजार में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed